फतेहपुर, जनवरी 12 -- औंग। क्षेत्र के प्रभात कुंज आश्रम मानिकपुर शिवराजपुर में सोमवार को ब्रह्मलीन महर्षि महेश योगी का जन्मोत्सव मनाया गया। जिले समेत अन्य जिलों से भी आए श्रद्धालुओं ने फल, पुष्प और नैवेद्य अर्पित किए। बाद में हवन कुंड में आहुतियां डाली। वक्ताओं ने बताया कि ब्रह्मलीन महर्षि महेश योगी का जन्म 12 जनवरी 1918 को छत्तीसगढ़ के पांडुकापूर गांव में हुआ था। उन्होंने प्रयागराज विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान और दर्शनशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी। भौतिक विज्ञान के अध्ययन के दौरान वे ध्वनि और ऊर्जा के सिद्धांतों से प्रभावित हुए। स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती के शिष्य रहे महर्षि महेश योगी ने 1955 से भावातीत ध्यान नामक सरल ध्यान पद्धति का प्रचार शुरू किया। उनका मानना था कि हर व्यक्ति में असीमित ऊर्जा का भंडार है, जिसे भावातीत ध्या...