रांची, जून 1 -- रांची। ब्रह्मर्षि समाज ने ब्रह्मेश्वर मुखिया की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। युवा ब्रह्मर्षि समाज धुर्वा रांची ने सहजानंद परिसर धुर्वा के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता पंकज कुमार ने किया। ब्रह्मर्षि समाज के अभिभावकों ने उनके बलिदान और वीरगाथा पर चर्चा की गई। उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप दिखाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसमें गौतम सिंह, कृष्ण मुरारी शर्मा, आनंदेश्वर, प्रेम सागर सिंह, कमल ठाकुर, योगेंद्र सिंह, शैलेश ठाकुर, रामकुमार चौधरी, सचिव राम सिंह, राम राजा, राम बोल, महेश कुमार, मिथिलेश राय एवं समाज के कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...