मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर। सकरा प्रखंड के हरिपुर कृष्णा में रविवार को ब्रह्मर्षि कौशिक वंश के इतिहास विषय पर प्रो. डॉ. राम एकवाल शर्मा द्वारा लिखी गई पुस्तक का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने की। मुख्य अतिथि कांटी विधायक अजीत कुमार, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य एलएनटी महाविद्यालय डॉ. ममता रानी, साहित्यकार डॉ. संजय पंकज, बीआरएबीयू गणित के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार, महामंत्री ब्रह्मर्षि विकास संगठन सुनील कुमार, अजय कुमार चौधरी, वरिष्ठ नेता डॉ. भोला झा, डॉ. संकेश कुमार ठाकुर एवं डॉ. भोला ईश्वर मौजूद थे। कार्यक्रम में तीन सौ से अधिक कौशिक वंश के लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजेश रंजन ने किया और मंच संचालन उपेंद्र कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...