बक्सर, दिसम्बर 17 -- ब्रह्मपुर। भारत की पराक्रमी सेना के शौर्य और पराक्रम के आगे पाकिस्तान की सेना के 97,368 सशस्त्र सैनिकों ने आत्मसमपर्ण किया था। तब के पूर्वी पाकिस्तान वर्तमान बांग्लादेश की मुक्तिवाहिनी सेना के साथ मिलकर पाकिस्तान से बांग्लादेश को अलग करवाने में भारतीय सेना ने एतिहासिक पराक्रम दिखाया था। इसी पराक्रम दिवस के अवसर पर नगर पंचायत में नित्यानंद ओझा के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस दौरान कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने जो शौर्य दिखाया था वह इतिहास के पन्नों में सदा के लिए लिखा गया। भारतीय सैनिकों के इस पराक्रम को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान कई अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.