बक्सर, जनवरी 3 -- पेज-04 के लिए ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। सामाजिक क्रांति की महानायिका, महिलाओं में सर्वप्रथम ज्ञान की ज्योति जलने वाली भारत वर्ष के प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की 195 वी जयंती शनिवार को नगर पंचायत में पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन माली मालाकार कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार मल्होत्रा ने दीप प्रज्वलित कर व सावित्रीबाई फुले की तैल चित्र पर फूल माला अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने अनेक कठिनाइयों को सहते हुए सबसे पहले देश में लड़कियों को पढ़ना प्रारंभ किया। इसके लिए उन्हें कई तरह की यातनाएं भी सहनी पड़ी। तब जाकर 1848 में अपने पति के साथ मिलकर उन्होंने बालिका पाठशाला खोलकर लड़कियों को शिक्षित करना प्रारंभ किया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना माली, सचिव अवधे...