मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता ब्रह्मपुरा पोखर के पास नगर निगम की जमीन पर दीवार खड़ी की जा रही थी। जानकारी मिलते ही सिटी मैनेजर रीतेश कुमार मौके पर पहुंचे और तत्काल निर्माण कार्य बंद करवाया। मौके पर स्थानीय निवासी मनीष पासवान द्वारा निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। पूछने पर उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। यह कह कर बचने की कोशिश करने लगा कि कोई काम नहीं होने के कारण दीवार खड़ी करा रहा था। सिटी मैनेजर ने सख्त हिदायत देते हुए आगे ऐसी हरकत होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.