प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज। ब्रह्मपुत्र मेल में चोरों ने एक महिला का पर्स गायब कर दिया जिसमें हीरा और सोने के गहने थे। प्रयागराज जीआरपी चोरी की रिपोर्ट दर्ज करके जांच कर रही है। जुमई निवासी अंजू शर्मा नई दिल्ली से ट्रेन नंबर 15657 ब्रह्मपुत्र मेल कोच ए में सफर कर रहीं थी। नई दिल्ली से प्रयागराज के लिए चली। इस दौरान किसी ने उनका पर्स गायब कर दिया। पर्स में हीरे की अंगूठी, सोने की चेन, मोबाइल और एक लाख रुपया कैश था। करीब पांच लाख से अधिक का सामान चोरी होने पर उन्होंने प्रयागराज जीआरपी से शिकायत की। हालांकि जीआरपी को अभी तक चोर का पता नहीं चला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.