पूर्णिया, फरवरी 15 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपौली पंचायत के ब्रह्मज्ञानी चौक के समीप शनिवार तड़के सुबह गिट्टी लदे दो हाइवा की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में हाइवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इतने बड़े हादसे के बावजूद दोनों वाहनों के चालक और उपचालक को केवल मामूली चोटें आईं। घटना शनिवार सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रूपौली की ओर से कई गिट्टी लदे हाइवा एक साथ भवानीपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान ब्रह्मज्ञानी चौक के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने आगे चल रहे हाइवा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद दोनों हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। टक्कर के कारण एसएच-65 पर घंटों लंबा जाम लग गया जिससे यातायात पूरी...