गोपालगंज, जनवरी 5 -- पंचदेवरी , एक संवाददाता । पंचदेवरी प्रखंड के ब्रह्मचौरा क्रिकेट लीग सीजन-15 के अंतर्गत पंचायत स्तरीय टूर्नामेंट 2026 का आगाज सोमवार को हुआ। टूर्नामेंट का पहला लीग एवं उद्घाटन मुकाबला सिकटिया और महुअवा की टीमों के बीच खेला गया। सिकटिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी महुअवा की टीम ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया और शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। महुअवा की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 190 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिकटिया की टीम ने भी संघर्षपूर्ण शुरुआत की, लेकिन महुअवा के गेंदबाजों के सामने उनकी एक न चली। सिकटिया की टीम 12.4 ओवर में 167 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह महुअवा की टीम ने उद्घाटन मुकाबला जीतकर टूर्नामे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.