रांची, सितम्बर 28 -- रांची। चौधरी बागान, हरमू रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र में नवरात्रि के अवसर पर चैतन्य दुर्गा पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्माकुमारी बहनों ने चैतन्य देवियों की झांकी प्रस्तुत की, जिसमें मिट्टी की प्रतिमा की तरह भाव-भंगिमा प्रस्तुत की गई। वक्ताओं ने कहा कि देवियों की शक्ति से मानव का उद्धार और नवयुग का निर्माण हो सकता है। पूजा अग्रवाल ने नारी शक्ति को शिव शक्ति बताया। इस कार्यक्रम में केंद्र संचालिका निर्मला बहन, आदित्य मल्होत्रा, पूजा अग्रवाल, अजय सिन्हा, सुनील गुप्ता आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.