बोकारो, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से राजयोग भवन सेक्टर 4 में रविवार को त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए बहन कुसुम ने बताया महाशिवरात्रि पर 90 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के शुभ अवसर पर शिव व शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा की ओर से राजयोग भवन में शिव ध्वजारोहण व दीप प्रज्जवलन किया जाएगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर राजयोग भवन में सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...