मेरठ, फरवरी 19 -- नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि के सदस्यों ने अम्हैड़ा गांव में रैली निकाली। उन्होंने लोगों को नशे से दूर रहकर परमपिता परमात्मा शिव के बारे में बताया। वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन व रत्ना बहन सोमवार सुबह अम्हैड़ा स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय सेवा केन्द्र पर पहुंचीं। उन्होंने सेवा केन्द्र पर मौजूद बहनों को मुरली सुनाते हुए परमपिता शिव बाबा के बारे में जानकारी दी। सभी बहनों व भाइयों ने हाथों में शिव का तिरंगा लेकर अम्हैड़ा क्षेत्र में रैली निकाली। उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ई मोबाइल वैन में प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को समझाया। कहा कि परमपिता शिव को याद करके हम नशे से दूर हो सकते हैं। ब्रह्माकुमारी उषा उपाध्याय, योगेश्वरी, सुमंत देवी, रेखा के घर पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके ...