नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- ओरल हाइजीन को अच्छा बनाए रखने के लिए डॉक्टर अकसर दो टाइम ब्रश करने की सलाह देते हैं। बावजूद इसके कई बार लोग दांतों से जुड़ी समस्याओं से घिरे रहते हैं। क्या आप इसके पीछे की असल वजह जानते हैं? अगर नहीं तो आपको बता दें, कई बार इसके पीछे गलत तरीके से ब्रश करना भी बड़ी वजह हो सकता है। आपने अकसर ऐसे कई लोग देखे होंगे जो ब्रशिंग के दौरान अपने टूथब्रश के ब्रिसल्स पर भरकर टूथपेस्ट लगाते हैं। हो सकता है आप खुद भी ऐसा ही कुछ करते हों। लेकिन क्या यह टूथब्रश करने का सही तरीका है? क्या आपको भी यह लगता है कि ऐसा करने से आप अपने दांतों को मोतियों जैसा सफेद और चमकदार बना सकते हैं? अगर आपका जवाब भी हां में है तो आपको बता दें, यदि आप भी ऐसा करते हैं तो हो सकता है कि आप टूथपेस्ट के साथ-साथ अपने दांतों को भी बर्बाद कर रहे हैं।जरूरत से ...