देहरादून, जनवरी 13 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की ओर से आयोजित देहरादून डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में ब्रदर्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन कर अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से पराजित किया। जीडी गोयंका क्रिकेट ग्राउंड में मंगलवार को ब्रदर्स क्लब और अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मुकाबले में ब्रदर्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी की टीम 24.4 ओवर में ऑलआउट हो गई। टीम मात्र 139 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अक्षत त्यागी ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि अंश बडोनी ने 31, वेदांश चैहान ने 22 और राज्यवर्धन सिंह तथा मनन बतरा ने 12-12 रन का योगदान दिया।ब्रदर्स क्लब की गेंदबाजी में गौरव चौधरी ने 4 विकेट चटकाए। रोहित ने 2 विकेट लिए, जबकि आदित...