मथुरा, अक्टूबर 31 -- ब्रज रज उत्सव के पांचवें दिन गुरुवार को ब्रज संस्कृति की अखिल भारतीय व्याप्ति विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में देशभर से आए विद्वानों ने ब्रज की परंपरा, साहित्य, भक्ति और सांस्कृतिक विरासत पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड पर आयोजित गोष्ठी के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि ब्रज की भूमि चमत्कारिक है, ब्रज का विस्तार हरियाणा और राजस्थान तक फैला है। इसकी सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरा अद्वितीय है। विशिष्ट अतिथि मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि ब्रज में भक्ति का भाव ही जीवन का सार है। यहां जो डूबेगा वही पाएगा। गोष्ठी की शुरुआत वृंदावन शो...