मथुरा, दिसम्बर 13 -- मथुरा। श्रीहित हरिवंश प्रचार-प्रसार मंडल की अष्ट दिवसीय ब्रज चौरासी कोस दर्शन यात्रा में बड़ी संख्या में देश-विदेश के श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। यात्रा श्रीराधाबल्लभ मंदिर के तिलकायत अधिकारी श्रीहित मोहित मराल गोस्वामी महाराज के सानिध्य में चल रही है। उन्होंने कहा कि ब्रज चौरासी कोस दर्शन यात्रा ब्रज संस्कृति एवं भक्ति परंपरा को जीवंत रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे श्रद्धालुओं का तन-मन दोनों पवित्र होता है और उन्हें आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होती है। यात्रा का शुभारंभ यमुना पूजन से हुआ। इसमें श्रद्धालु ब्रज के तीर्थ स्थल, वन एवं उपवनों में राधाकृष्ण के लीला स्थलों के दर्शन कर आध्यात्मिक आनंद ले रहे हैं, वहीं भजन कीर्तन की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इसके पहले दिन यमुनापार, द्वितीय दिन मथुरा, तीसरे दिन गो...