आगरा, मई 25 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयपुर हाउस स्थित ब्रज क्षेत्र कार्यालय में सुना। 'मन की बात में शनिवार को प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है, संकल्पबद्ध है। आज हर भारतीय का यही संकल्प है, हमें आतंकवाद को खत्म करना ही है। आपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, मथुरा के वरिष्ठ भाजपा नेता रविकांत गर्ग, नवीन गौतम, ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, धीरज कोहली, पूर्व मंत्री डॉ. रामबाबू हरित, पूर्व मेयर इंद्रजीत आर्य, निर्मला दीक्षित, मुनेंद्र जादौन, आशीष पाराशर, रोहित कत्याल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.