उरई, फरवरी 19 -- उरई। होली पर इस बार भी बसों की बिल्कुल किल्लत नहीं रहेगी। त्योहार पर से झांसी, कानपुर के साथ लखनऊ, दिल्ली, गोरखपुर, गोवर्धन सरीखे रुटों पर चलने वाली बसों के फेरे बढ़ाए गए है। इसमें मथुरा व ब्रज के लिए चार से छह अतिरिक्त बसें स्पेशल बनाकर संचालित होंगी। अफसरों की मानें तो यह सेवा यात्री उपलब्धता के अनुसार होगी। चार मार्च को रंगों का पर्व होली मनाया जाएगा। पर्व को देखते हुए लंबी दूरी की रुटों से लोगों की आवाजाही श्ुारू हो गई है। टे्रनें भरकर चल रही है। ऐसे में रोडवेज उरई डिपो ने भी तैयारी कर ली है। रोडवेज अफसरों की मानें तो डिपो मेंे 116 बसें है। इसमें 28 बसें उरई इटावा आगरा, बालाजी, जयपुर, दिल्ली के लिए चलेंगी।इन रुटों पर चार से पांच फेरे बढ़ाए गए है। पर्व पर ब्रज की होली खेलने के लिए बड़ी संख्या में लोग जालौन जिले के कोने को...