मथुरा। राजीव अग्रवाल, सितम्बर 23 -- ब्रज आने वालों के लिए गोवर्धन, बरसाना, गोकुल जैसे तीर्थ स्थलों तक जाने की राह आसान होगी। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि मथुरा के नए मार्ग और हाईवे का निर्माण किया जाएगा। विजन-2030 योजना के अंतर्गत हर धार्मिक स्थल को एक-दूसरे से जोड़ा जाएगा। आने वाले वर्षों में कन्हैया की नगरी विकास में अयोध्या और काशी के साथ खड़ी नजर आएगी। विजन-2030 में मथुरा, गोवर्धन, बरसाना, गोकुल, वृंदावन के धार्मिक स्थलों तक पहुंचने के लिए आवागमन के साधनों को सुगम बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। हर धार्मिक स्थल को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ क्षेत्रीय लोगों के लिए भी यहां पहुंचने के साधन विकसित किए जा रहे हैं। यहां राज्य ही नहीं केंद्र सरकार की भी अनेक योजनाएं दृष्टि से क्रियान्वित की जा रही है। मथुरा में 8 हजार करोड़ से अ...