मथुरा, फरवरी 10 -- श्री ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण महासम्मेलन आगरा की शाखा मथुरा द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सामूहिक विवाह समारोह का अयोजन 19 फरवरी को धौली प्याऊ स्थित हनुमान नगर हनुमान मंदिर पर किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई समितियों का गठन किया गया है। बैठक में महासचिव केएस शर्मा ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह के लिए अभी तक चार जोड़ों का पंजीकरण हो चुका है। अध्यक्षता करते हुए पंडित हीरालाल शर्मा ने इस अयोजन में समाज के युवाओं को बढ़- चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में वयोवृद्ध पंडित रघुवीर सहाय शर्मा (सासनी वाले) के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई । बैठक में गया प्रसाद, आरपी मिश्रा, डोरी लाल शर्मा, अनिल कुमार शर्मा आगरा, नेमचंद शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, दयाशंकर शर्मा, डॉक्टर आशी...