हापुड़, दिसम्बर 4 -- ब्रजघाट। गंगा नगरी में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या अब संसद भवन तक पहुंच गई है। क्षेत्रीय सांसद ने इस गंभीर समस्या का निस्तारण कराने के लिए हाईवे से एक बाइपास का निर्माण कराने की मांग की है। सांसद द्वारा संसद में उठाई गई मांग को क्षेत्र के लोगों ने जमकर सराहना की है। बता दें कि गंगा नगरी ब्रजघाट में हर माह पूर्णिमा और अमावस्या का स्नान होता है। इसके अलावा यहां पर ज्येष्ठ गंगा दशहरा, कार्तिक पूर्णिमा, फाल्गुन और श्रावण माह में विशाल कावंड़ मेले का आयोजन होता है। इस दौरान यहां पर दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर वाहनों की संख्या अत्याधिक होने से जाम की समस्या विकराल होने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती है। इस गंभीर समस्या का निस्तारण कराने के लिए समय समय पर आवाज उठाई गई है। स्थानीय लोगों की इस आवाज को बुलंद करने का काम बुधवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.