अमरोहा, जून 26 -- अमावस्या तिथि पर बुधवार को ब्रजघाट व तिगरी घाट पर गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। स्थानीय समेत दूर-दराज स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने भी आस्था की डुबकी लगाई। गंगा घाटों पर पुरोहितों ने पूजा अर्चना कराई। बुधवार तड़के से ही श्रद्धालुओं ने गंगास्नान शुरू कर दिया। स्नान के मद्देनजर दूर-दराज स्थानों के बहुत से श्रद्धालु मंगलवार देर रात ही ब्रजघाट पहुंच गए। सूर्य की पहली किरण के साथ श्रद्धालुओं ने गंगास्नान किया। सूर्य को अर्घ्य देकर मां गंगा की आरती की। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ कमाया। अमरोहा व हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली आदि राज्यों के अलावा मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल आदि जिलों के श्रद्धालु भी गंगास्नान करने पहुंचे। गर्मी में श्रद्धालु देर तक गंगा में डुबकी लगाते र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.