हापुड़, जुलाई 10 -- गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। सुबह से ही पूठ कच्चे घाट, ब्रजघाट और अन्य गंगा तटों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचे और मां की जयघोष के बीच गंगा में स्नान किया। पर्व के अवसर पर शिष्यों ने अपने गुरुओं को यथाशक्ति दान-दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। संतों के आश्रमों में पूजा-पाठ, भंडारे और प्रवचन आदि का आयोजन किया गया। घाटों पर महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग व बच्चे पारंपरिक रीति से पूजा करते नजर आए। ब्रजघाट और पूठ घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में पहुंच गई, जिससे घाटों पर रौनक और अध्यात्मिक माहौल बना रहा। हालांकि, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते ब्रजघाट टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति बनी रही। सुबह से लेकर दोपहर तक वाहनों की लंबी कतार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.