नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- - नए आधार ऐप के जरिए किया जा सकेगा पल भर में आधार का डिजिटल सत्यापन - ऐप के जरिए डाटा पूरी तरह सुरक्षित होगा, सिर्फ जरूरी जानकारी ही साझा हो सकेगी नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) आधार के नए ऐप का परीक्षण कर रहा। इससे चेहरे के जरिए सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होगी। केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को आधार संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐप के आने के बाद होटल और दुकान में आधार की फोटो कॉपी नहीं देनी होगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस ऐप के जरिए आधार सत्यापन की प्रक्रिया को यूपीआई भुगतान की तरह आसान बनाया गया है। सिर्फ क्यूआर कोड के जरिए आधार का पल भर में डिजिटल सत्यापन कर सकेंगे। आधार कई पहलों का आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.