नई दिल्ली, मार्च 31 -- - भाजपा को मिलने वाली सीटों पर होगा ज्यादा फोकस - पार्टी ने 100 से ज्यादा सीटें कर रखी है चिन्हित - कुछ सीटों में हो सकती है अदला बदली नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बिहार के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का जमीनी अभियान मई-जून से शुरू हो जाएगा और उसके तमाम नेता गांव-गांव तक जाकर व्यापक प्रवास करेंगे। भाजपा के इस अभियान का फोकस उन सीटों पर ज्यादा रहेगा, जो उसके हिस्से में आने वाली है। पार्टी पिछली बार गठबंधन में अपने हिस्से में आई लगभग सौ सीटों पर फिर से चुनाव लड़ेगी। अन्य सीटों में कुछ की अदला बदली हो सकती है। पटना में पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह की राजग के नेताओं के साथ बैठक में साफ हो गया है कि चुनाव अभियान के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डबल इंजन सरकार रहेगी। मुख्यमंत्री नीतीश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.