नई दिल्ली, अगस्त 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मतदाताओं के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ते रहने की हिदायत दी है। बिहार में एसआईआर के खिलाफ महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा को भरपूर समर्थन मिलने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि हमें लोगों को संदेश देते रहना होगा। पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में मल्लिकार्जुन खरगे ने संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत झारखंड, ओडिशा, पंजाब और उत्तराखंड के नवनियुक्त पार्टी पर्यवेक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों के लिए पार्टी को अपनी लड़ाई लगातार आगे बढ़ाते रहने के साथ ही लोगों को संदेश देते रहना होगा। कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की अहमियत बताते हुए उन्होंने कहा कि वह खुद भी मंत्री रहते हुए जिला अध्यक्ष रहे हैं। पूर्व प्...