नई दिल्ली, अगस्त 6 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे में कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल जेम्स ने बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट को बताया कि दिल्ली छोड़ने पर उन पर नए आरोप लग सकते हैं। वह नहीं चाहते कि नए आरोपों के साथ फिर कोर्ट में आना पड़े। विशेष न्यायाधीश संजय जिंदल की अदालत इस मामले में सुनवाई कर रहे थी। उक्त बात मिशेल ने उस याचिका की सुनवाई के दौरान कही, जिसमें उन्होंने खुद को रिहा किए जाने की मांग करते हुए कहा था कि वह आरोपित अपराधों के लिए अधिकतम सजा की सात साल की अवधि पूरी कर चुके हैं। मंगलवार को अदालत में उन्होंने रिहाई की अपील की थी। जिसका ईडी ने विरोध करते हुए कहा था कि मामले में जेम्स की रिहाई की याचिका भ्रामक और निराधार है। बता दें कि मिशेल को सीबीआई मामले में इस साल 18 फरवरी को उच्चतम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.