नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली, अरविंद सिंह। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश आम बजट 2026-27 में वंदे भारत एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस-स्लीपर, अमृत भारत आदि सेमी हाई स्पीड ट्रेन को फुल स्पीड से दौड़ने के लिए सात नए हाई स्पीड कॉरिडोर की घोषणा की। इसके साथ ही भारतीय रेल में नए रफ्तार युग की शुरुआत हो गई है, क्योंकि उक्त कॉरिडोर पर सेमी हाई स्पीड ट्रेन समय पर चलेंगी। वहीं, इससे मेल-एक्सप्रेस ट्रेन की औसत गति 60-70 फीसदी तक बढ़ जाएगी। बजट में पिछले साल के अपेक्षाकृत 10.14 फीसदी की बजटीय सहायता को बढ़ाते हुए इसका आकार 2,81,377.32 करोड़ रुपये कर दिया है। इससे इंजन-कोच-वैगन (रोलिंग स्टॉक) का उत्पादन, ट्रैक नवीनीकरण, नई लाइनें, आमान परिवर्तन, लाइनों का दोहरीकरण तेजी से किया जा सकेगा। आम बजट 2026-27 में बुनियादी ढांचे को ...