नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। रक्षा मंत्रालय ने रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (डीएपी) 2026 का मसौदा जारी किया है। इसमें स्वदेशी खरीद को प्राथमिकता देने और प्रकिया को फास्ट ट्रैक करने पर जोर दिया गया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार संयुक्तता, आत्मनिर्भरता एवं एकीकरण, सैन्य आधुनिकीकरण और उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ अधिग्रहण को गति देने के उद्देश्य से 'रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (डीएपी)-2026' का मसौदा तैयार किया है, जिससे देश में रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र का विकास और वृद्धि हो सके। प्रस्तावित मसौदे का उद्देश्य भारत के रक्षा अधिग्रहण को तेजी से विकसित हो रहे भू-रणनीतिक परिदृश्य, भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास, मानव संसाधन के कौशल विकास, निजी रक्षा उद्योग के विकास और आधुनिक युद्ध की तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप बनाना है। बयान के अनुसार एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.