नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा में संगठन चुनावों को लेकर एक बार फिर सक्रियता बढ़ गई है। बिहार चुनाव नतीजों के बाद बाकी बचे राज्यों के संगठन चुनाव पूरे कराए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष का चुनाव इसी माह होने की संभावना है। इसके बाद दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक एवं बाकी बचे राज्यों के चुनाव कराए जाएंगे। भाजपा मुख्यालय में काफी लंबे समय बाद संगठन चुनावों को लेकर गहमागहमी बढ़ी है। गुरुवार को पार्टी के मुख्य चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण एवं अन्य अधिकारी संगठन चुनावों के लिए बनाए संगठन पर्व कक्ष में पहुंचे और चुनावी स्थिति की समीक्षा की। सूत्रों के अनुसार, बिहार के चुनाव नतीजों के बाद बाकी बचे राज्यों के चुनाव 15 दिसंबर तक पूरे कराए जाने की तैयारी है। सबसे पहले उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराए जाएंगे ताकि प...