नई दिल्ली, जनवरी 29 -- पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लिखा मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र नई दिल्ली, विशेष संवाददाता कांग्रेस ने एक बार फिर 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने एसआईआर के दौरान फॉर्म सात के कथित दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग से फौरन सभी संदिग्ध मामलों की प्रक्रिया रोक कर स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दावा किया कि फॉर्म 7 का दुरुपयोग कर पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने फॉर्म सात से संबंधित संपूर्ण आंकड़े सार्वजनिक करने की भी मांग की है। दरअसल, फॉर्म सात मतदाता सूची में नाम के शामिल होने पर आपत्ति जताने या पहले से सूचीबद्ध नाम को हटाने का अनुरोध करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.