नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- प्रभात कुमार, नई दिल्ली। वित्तीय वर्ष 2023-24 में देश के छह राष्ट्रीय दलों को मिले कुल चंदे का 88 फीसदी से अधिक रकम अकेले भाजपा को मिली है। इस वित्तीय वर्ष में भाजपा को चंदे में 2243 करोड़ रुपये मिला है, जो कि 2022-23 की तुलना में 1524 करोड़ रुपये अधिक है। हालांकि, कांग्रेस के चंदे में जहां भारी उछाल आया है, वहीं बसपा को इस दौरान एक रुपये का भी चंदा नहीं मिला है। भारतीय राजनीति और चुनाव प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रखने वाले संगठन 'एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। सभी राष्ट्रीय दलों द्वारा भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के समक्ष 2023-24 में 20 हजार रुपये से अधिक के मिले चंदे के बारे में दी गई जानकारी के विश्लेषण के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट में ये आंकड़ा सामने आया है। रिपोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.