नई दिल्ली, फरवरी 19 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड सहित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जल्द ही मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू होगा। भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने एसआईआर का तीसरे चरण शुरू करने के लिए इन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़ी तैयारी का काम जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया है। आयोग ने कहा है कि इन राज्यों में अप्रैल में एसआईआर कराने की संभावना है। आयोग ने उत्तराखंड, झारखंड, दिल्ली के अलवा आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, ...