नई दिल्ली, फरवरी 9 -- हेडिंग विकल्प: ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष - सदन में अध्यक्ष के रवैये से विपक्षी पार्टियां नाराज, जल्द दिया जाएगा नोटिस नई दिल्ली, विशेष संवाददाता लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में बोलने नहीं देने के मुद्दे पर तकरार बढ़ती जा रही है। विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। विपक्षी पार्टियां लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर गंभीरता से विचार कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार विपक्षी दल जल्द लोकसभा सचिवालय को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दे सकते हैं। संसद में रणनीति तय करने के लिए सोमवार को कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दलों के संसदीय दल के नेताओं की बैठक हुई। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...