नई दिल्ली, फरवरी 12 -- विशेषाधिकार हनन से ज्यादा प्रभावी है प्रस्ताव का नियम सदस्यता पर आ सकती है आंच नई दिल्ली, विशेष संवाददाता लोकसभा में सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच राजनीति के केंद्र में नेता विपक्ष राहुल गांधी आ गए हैं। पहले विपक्षी पार्टियों ने नेता विपक्ष को सदन में बोलने न देने को लेकर जमकर हंगामा किया तो अब भाजपा ने राहुल गांधी के भाषण के शब्दों को लेकर उनके खिलाफ विशिष्ट प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया है। भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व में घोषित विशेषाधिकार हनन का नोटिस न देने का फैसला किया, क्योंकि उसे लगता है कि विशिष्ट प्रस्ताव के जरिए वह नेता विपक्ष को ज्यादा प्रभावी ढंग से घेर सकती है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सदन की कार्यप्रणाली के नियम 352 (5) और 353 के तहत इस प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति देने का आसन से अनुरोध किया। सु...