नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा। दो चरणों वाला यह सत्र दो अप्रैल तक चलेगा। पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा चरण नौ मार्च से दो अप्रैल तक होगा। सत्रावकाश में बजट पर विभिन्न स्थायी समितियों में मंत्रालयवार चर्चा होगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल की संसदीय मंत्रिमंडलीय समिति की सत्र को लेकर की गई सिफारिश को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंजूरी दे दी है। सत्र की शुरुआत दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी। इस सत्र का सबसे अहम कामकाज केंद्रीय बजट होगा। सरकार ने कहा है कि सत्र सरकार की प्राथमिकताओं को सामने लाएगा और यह आम आदमी से जुड़े बड़े फैसलों का मंच होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.