नई दिल्ली, फरवरी 24 -- आज से शुरू हो रही पीएम मोदी की इजरायल यात्रा नई दिल्ली, मदन जैड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार से शुरू हो रही दूसरी इजरायल यात्रा बेहद महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण है। इस यात्रा के दौरान इजरायल के साथ कुछ महत्वपूर्ण रक्षा सामग्री जैसे ड्रोन, बैलेस्टिक मिसाइलों आदि के सह उत्पादन पर बात बन सकती है। लेकिन यात्रा ऐसे वक्त में हो रही है जब मध्य पूर्व में अशांति का माहौल बना हुआ है और इजरायल दुनिया में अलग-थलग पड़ा है। ऐसे में भारत के लिए यह चुनौती होगी कि उसकी विदेशी नीति इजरायल की तरफ झुकती हुई नहीं दिखे। 2017 में पहली बार गए थे मोदी 2017 में मोदी जब इजरायल गए थे तो यह भारत के प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी। उसके बाद मोदी-नेतन्याहू के रिश्ते मजबूत होते रहे और इसके चलते विपक्ष ने सरकार को निशाने पर भी लिया कि फलस्तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.