नई दिल्ली, फरवरी 14 -- हेडिंग विकल्प::भारत की पहली पानी के नीचे सड़क-सह-रेल सुरंग परियोजना को मंजूरी नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार ने चीन की सीमा पर बढ़ती हलचल और पूर्वोत्तर की दुर्गम भौगोलिक चुनौतियों के बीच भारत की पहली ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे रेल-रोड डबल ट्यूब टनल परियोजना को मंजूरी दे दी है। सरकार की अति महत्वाकांक्षी व सामरिक दृष्टि से बेहद अहम यह टनल नदी के नीचे किसी बंकर से कम नहीं होगी। वहीं, आपातकाल में टनल के माध्यम से देश की सीमा तक रोड-रेल कनेक्टिवटी बनी रहेगी। जो युद्ध की स्थिति में बाजी पलट देगा। 18662 करोड़ रुपये लागत सूचना एवं प्रसारण तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक में लिए गए फैसले के बारे में पत्रकारों को बताया कि 34 किलोम...