नई दिल्ली, फरवरी 15 -- भारत की मेजबानी में 16-20 फरवरी के बीच एआई इम्पैक्ट सम्मेलन शुरू होने जा रहा है जिसमें दुनिया भर के दिग्गज कंपनियों के सीईओ, प्रमुख और राष्ट्राध्यक्ष आदि जुटेंगे। भारत के लिए इससे निवेश के अवसर बढ़ सकते हैं और 100 अरब डॉलर के निवेश के रास्ते यह सम्मेलन खोल सकता है। यह सम्मेलन इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में तकनीक से जुड़ी तमाम बड़ी कंपनियां और उनके विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन किसी विकासशील देश में होने वाला सबसे बड़ा आयोजन है। सभी के लिए एआई पर जोर सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की थीम पर आयोजित सम्मेलन में एआई का विकास सभी के लिए और सभी के हित में किए जाने पर जोर दिया जाएगा। यह सम्मेलन तीन सूत्रों पर आधारित है, जिसमें लोक, पृथ्वी और प्रगति शामिल है। इसमें फोक...