नई दिल्ली, मार्च 17 -- - मुख्य न्यायाधीश को प्रक्रिया में शामिल करने के लिए याचिका - शीर्ष अदालत ने कहा, हमें अपने संस्थानों पर भरोसा करना होगा नई दिल्ली, विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की मौजूदा नियुक्ति प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट में दाखिल एक जनहित याचिका में नियुक्ति की मौजूदा प्रक्रिया को और अधिक स्वतंत्र और पारदर्शी बनाने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भी इसमें शामिल करने की मांग की गई है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने नोटिस जारी करने के साथ ही कहा कि हमें अपने संस्थानों पर भरोसा करना होगा। पीठ ने यह टिप्पणी तब की जब याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा कि हाल के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.