नई दिल्ली, फरवरी 9 -- बेरोजगारी की दर 15 फीसदी: चिदंबरम सरकार का जोर कल्याणकारी योजनाओं पर: अरूण सिंह नई दिल्ली, विशेष संवाददाता लोकसभा के व्यवधान से इतर राज्यसभा में सोमवार को आम बजट पर चर्चा शुरू हुई और कुछ मौकों पर छिटपुट विरोध, आरोप-प्रत्यारोप के बावजूद शांतिपूर्वक चर्चा चलती भी रही। बजट पर कांग्रेस की तरफ से बोलते हुए पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर जुबानी हमला किया और अपने पक्ष में तर्क पेश किए। चिदंबरम ने कहा कि देश में युवाओं में बेरोजगारी दर 15 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है और 25 प्रतिशत से भी कम कार्यबल को नियमित रोजगार मिल पा रहा है। रोजगार का रुझान स्वरोजगार और कृषि क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। 144 करोड़ लोगों के देश में 1.95 करोड़ लोग ही फैक्ट्रियों में काम कर रही है। भाजपा की ओर से अरूण सिंह ने जवाब...