नई दिल्ली, अगस्त 26 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं को लेकर दिए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे महिलाओं का अपमान करार दिया है। भाजपा प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा न केवल विकास और संविधान विरोधी है, बल्कि वह महिलाओं के प्रति भी संकीर्ण और दुर्भावनापूर्ण सोच रखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के प्रति निकृष्ट और निंदनीय सोच के लिए देश की महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। त्रिवेदी ने कहा है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं को शराब से जोड़ने वाला बयान उनकी इसी मानसिकता का प्रमाण है। कांग्रेस की महिलाओं के प्रति सोच किसी से छिपी नहीं है। इसकी पुष्टि उनकी पूर्व नेत्रियां अंगिका दत्ता, राधिका खेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.