नई दिल्ली, फरवरी 20 -- केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। इसी का नतीजा है कि यह क्षेत्र भारत के आर्थिक विकास का इंजन बनकर उभरा है। मंत्री ने कहा कि रेल, सड़क से लेकर हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर किया जा रहा है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। हर राज्यों को पर्यटन और निवेश के लिहाज से तैयार किया जा रहा है। इसके लिए क्षेत्र योजनाबद्ध तरीके से काम चल रहा है। तेजी से काम हुआ सिंधिया ने कहा कि पर्यटन से लेकर कृषि, औद्योगिक और अन्य क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है। इस क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए रेलवे करीब 80 हजार करोड़ रुपये की परियोजना पर काम कर रहा है। इस तरह से अन्य मंत्रालय भी पूर्वोत्तर क्षेत्र में काम कर रहे हैं। हर राज्य ...