नई दिल्ली, फरवरी 24 -- अमेरिका के साथ होने वाले व्यापार समझौते को लेकर भारत की तरफ से गहन समीक्षा की जा रही है। अमेरिकी सु्प्रीम कोर्ट के हालिया निर्णय के बाद 15 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद समीकरण तेजी से बदले हैं। ऐसे में अब भारत हर नजरिए से समीक्षा कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि सरकार अब उन सभी प्रावधानों पर अमेरिका के साथ विस्तार से बातचीत करना चाहता है, जिनके जरिए उसे अन्य देशों के मुकाबले बेहतर विकल्प मिले। 15 फीसदी शुल्क पर चिंता सूत्रों का कहना है कि अमेरिकी द्वारा 15 फीसदी आयात शुल्क लगाए जाने के फैसले को लेकर कुछ क्षेत्रों से जुड़े उद्योग जगत ने चिंता जताई है। उद्योग जगत का कहना है कि अगर अमेरिका सभी देशों पर एकसमान 15 फीसदी टैरिफ लगाएगा तो उस स्थिति में भारत को अमेरिकी बाजार में लाभ नहीं होगा। क्योंकि कई देश हमसे सस्ती दरों प...