नई दिल्ली, अगस्त 14 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनावी गड़बड़ियों के आरोपों पर कहा है कि नेता विपक्ष के आरोप विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की जरूरत को और ज्यादा मजबूती दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस का इतिहास चुनावी प्रक्रिया से छेड़छाड़ का रहा है। पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय कांग्रेस पर चुनावी गड़बड़ियों के गंभीर आरोप भी लगे थे। ज्ञात हो कि, राहुल गांधी ने एक संवाददाता सम्मेलन कर 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के एक विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए एक प्रस्तुति दी थी। शेखावत ने कहा कि ऐसी अनियमितताओं की जांच होनी चाहिए, लेकिन जब जांच होती है तो राह...