नई दिल्ली, जुलाई 14 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा ने नए राज्यपालों और राज्यसभा के मनोनीत सांसदों के जरिए अपनी भावी रणनीति के संकेत तो दिए ही हैं साथ ही आरएसएस को भी साधा है। रविवार को चार राज्यसभा सांसदों के मनोनयन के बाद सोमवार को दो राज्यों के राज्यपालों व एक उप राज्यपाल की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में राज्यपाल और उप राज्यपाल पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। इन नियुक्तियों के तहत हरियाणा, गोवा और लद्दाख को नए राज्यपाल और उप राज्यपाल मिले हैं। पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि तेलुगुदेशम नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। जम्मू कश्मीर के पूर्व उप मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.