पटना, जनवरी 2 -- बिहार में जीविका दीदियां अब कुशल ब्यूटीशियन बनेंगी। शुक्रवार को लेडीफेयर ब्यूटी कान्सेप्ट के सीईओ ऋषि रंजन कुमार ने मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को यह प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि वे जीविका दीदियों को एक माह का प्रशिक्षण देकर उन्हें कुशल ब्यूटीशियन बनाएंगे और अपनी कंपनी में रोजगार देंगे। मुख्य सचिव ने जीविका के सीईओ को इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उद्योग वार्ता का आयोजन किया गया। इस उच्चस्तरीय बैठक में उद्योग जगत के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 12 प्रमुख उद्यमियों एवं प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने राज्य में निवेश के नए प्रस्ताव साझा करने के साथ अपनी चुनौतिय...