अलीगढ़, नवम्बर 16 -- अलीगढ़। चंदनिया चौक स्थित ब्यटी पार्लर में शनिवार को सिलाई, ब्यूटीशियन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुभारंभ संरक्षक जमुना प्रसाद सैनी, काली चरण सैनी, मिथलेश देवी ने किया। प्रतियोगिता में 55 छात्राओं ने भाग लिया। निदेशक गौरव अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं, महिलाओं में रोजगार पर भावना जागृत कर आत्मनिर्भर बनाना है। ब्यूटीशियन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शालू सैनी, द्वितीय स्थान बेबो सैनी व तृतीय स्थान शिवानी कुमारी रहीं। सिलाई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती सैनी, द्वितीय स्थान कंचन सैनी, तृतीय स्थान काजल कुमारी ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का निर्णय केंद्र संचालिका अंजू सैनी ने किया। प्रतियोगिता में मानसी, प्राची, चांदनी, पिंकी, संजना, प्रियंका, प्रीति, रचना, रूबी, अंजलि, हिना, कंचन, शालू, मोनिका, वि...