ललितपुर, फरवरी 14 -- सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मवेशी बाजार स्थित किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली ब्यूटीपार्लर संचालिका को परेशान करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। ग्राम झरकौन के मजरा हरपुरा निवासी 27 वर्षीय अंजना पुत्री भवानी सिंह मवेशी बाजार में किराए से रहती थी और ब्यूटीपार्लर संचालित करके अपना भरण पोषण करती थी। बीते मंगलवार रात उसने किराए के मकान में फांसी लगा खुदकुशी की थी। मृतका के पिता भवानी सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपकर गांव के कृष्णपाल सिंह पुत्र खलक सिंह उर्फ़ पप्पू यादव के खिलाफ पुत्री को प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मृतक महिला के मोबाइल फोन की छानबीन के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली सदर प्रभारी अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.