रुद्रपुर, अप्रैल 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। लोगों को उधार देकर ब्याज के नाम पर दोगुनी रकम वसूलने के दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, जून 2024 को वार्ड 11 निवासी विष्णु कुमार पटवा ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि वर्ष 2021 में उसने पालमग्रीन निवासी हरपाल सिंह गिल पुत्र दलविन्दर सिंह गिल को दो ब्लैंक चेक देकर 20 हजार रुपये का उधार लिया था। कुछ समय बाद उसने रकम ब्याज सहित वापस कर दी, लेकिन हरपाल ने चेक वापस नहीं किए। आरोप था कि इसके बाद हरपाल उसे चेक बैंक में लगाने के नाम पर ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करने लगा। आरोप था कि इसके बाद उसने अपने साथी ग्राम मलसी निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह के साथ मिलकर उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.